बंद करे

हेलो सीधी : जय जवान

 

‘हेलो सीधी – जय जवान’ पहल | जिला प्रशासन, सीधी (मध्य प्रदेश)
जिला प्रशासन, सीधी द्वारा शुरू की गई ‘हेलो सीधी – जय जवान’ पहल का उद्देश्य सेवारत सैनिकों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु एक सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था उपलब्ध कराना है। इस योजना की कार्यप्रणाली निम्नानुसार होगी:

1. शिकायत दर्ज करने के माध्यम
सेवारत सैनिक अपनी समस्या निम्न माध्यमों से दर्ज कर सकेंगे:
• हेल्पलाइन/व्हाट्सएप नंबर: 8103550045
• वेबसाइट: sidhi.nic.in (24×7 उपलब्ध)
2. शिकायत पंजीकरण (Registration)
• प्राप्त शिकायत को जिला स्तर पर डिजिटल/रजिस्टर प्रणाली में दर्ज किया जाएगा
• प्रत्येक शिकायत को एक यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाएगा
• शिकायत की श्रेणी निर्धारित की जाएगी
3. समयबद्ध सेवा (Time-bound Service Commitment)
• 04 कार्य दिवस के भीतर शिकायत की पुष्टि |
• अगले 06 कार्य दिवस के भीतर शिकायत का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा
4. प्राथमिक जाँच एवं अग्रेषण
• शिकायत की प्रारंभिक जाँच कर उसे संबंधित विभाग को समय सीमा के साथ अग्रेषित किया जाएगा
5. समाधान प्रक्रिया
• संबंधित विभाग द्वारा त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण
• जटिल मामलों में जिला स्तर पर समीक्षा
6. फॉलो-अप एवं मॉनिटरिंग
• जिला प्रशासन द्वारा सभी शिकायतों की निरंतर निगरानी
• लंबित मामलों की नियमित समीक्षा एवं फॉलो-अप
7. सूचना एवं फीडबैक
• सैनिक को समाधान की स्थिति से अवगत कराया जाएगा
• समाधान के बाद फीडबैक लिया जाएगा
8. सेवा समय
• हेल्पलाइन/व्हाट्सएप सेवा नंबर 8103550045:
प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 11:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक
समर्पित संकल्प
जिला प्रशासन सीधी यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि सेवारत सैनिकों की शिकायतों का समाधान उचित सम्मान, गरिमा और दक्षता के साथ किया जाए, और ‘हेलो सीधी – जय जवान’ को एक प्रभावी एवं समयबद्ध प्रणाली के रूप में लागू किया जाए।
जिला प्रशासन, सीधी (मध्य प्रदेश)
सेवारत सैनिक अपनी समस्या दर्ज करने हेतु कृपया यहाँ क्लिक करें : https://forms.gle/rcuwS4sYAcoTyfQ78