बंद करे

स्टार ऑफ द मंथ

स्टार ऑफ द मंथ
स.क्र दिनांक स्टार की फोटो स्टार की जानकारी
1 06-04-2026 Star of the Month Star of The Month 
उत्कृष्ट शिक्षा, शानदार परिणाम – कक्षा 5 एवं 8 की वार्षिक परीक्षा 2025-26 में शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले संस्था प्रमुखों को सम्मानित किया गया।

-श्री मीतम चन्द्र डहरवाल, प्राथमिक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक विद्यालय ठोंगा (मझौली)
– कक्षा 5 – सभी 16 विद्यार्थी उत्तीर्ण

-श्रीमती आरती तिवारी, माध्यमिक शिक्षक, शासकीय माध्यमिक विद्यालय नदहा (मझौली)
– कक्षा 8 – सभी 22 विद्यार्थी उत्तीर्ण

इन शिक्षकों की उत्कृष्ट उपलब्धि पूरे जिले के लिए प्रेरणादायक है।

2 13-04-2026 Star of the Month

कलेक्टर कर्मयोगियों का सम्मान, ‘स्टार ऑफ द मंथ’ से नवाजे गए योगेश भारती एवं मोनेन्द्र पाण्डेय

जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मयोगियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में कलेक्टर श्री विकास मिश्रा द्वारा “स्टार ऑफ द मंथ” के अंतर्गत सम्मानित किया गया। इस पहल के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्मचारियों को पहचान और प्रोत्साहन प्रदान किया जा रहा है।

नगर पालिका परिषद सीधी के सफाई मित्र योगेश भारती को शहर की साफ-सफाई, कचरा निस्तारण एवं जन-जागरूकता बढ़ाने में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उनके निरंतर प्रयासों से नगर निकाय की रैंकिंग में सुधार हुआ है, जो उनके कार्य के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी को दर्शाता है।

इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जूरी कुसमी के उच्च माध्यमिक शिक्षक मोनेन्द्र कुमार पाण्डेय को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। मिशन कर्मयोगी अंतर्गत आयोजित साधना सप्ताह के दौरान उन्होंने सर्वाधिक पाठ्यक्रम पूर्ण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। उनकी मेहनत, लगन और सतत सीखने की भावना अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत है।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने दोनों सम्मानित कर्मयोगियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जिले के विकास में प्रत्येक कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी को इसी प्रकार निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए जिले को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में जिला प्रशासन द्वारा दोनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह पहल जिले के अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रही है।

3 21-04-2026 Star of the Month Star of the Month – सम्मानित प्रतिभाएं

श्री प्रवेश कुमार दाहिया (कोटवार, पटवारी हल्का सिरौला, मझौली)
कार्यालयीन कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन, समर्पण एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए निरंतर प्रयास, टीम भावना और सहयोग से कार्यस्थल पर सकारात्मक प्रभाव स्थापित किया।

श्रीमती कीर्ति शुक्ला (नर्सिंग अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रामपुर नैकिन)
सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 1971 किशोरियों का सफल टीकाकरण कर समाज में स्वास्थ्य सुरक्षा को सुदृढ़ किया। दोनों अधिकारियों/कर्मचारियों की कार्य के प्रति तत्परता, जिम्मेदारी एवं समर्पण को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

4 21-04-2026 Star of the Month Star of the Month

उत्कृष्ट कार्य एवं जिम्मेदारीपूर्ण सेवाओं के लिए डॉ. अमित कुमार वर्मा (चिकित्सा अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहरी) एवं श्री संपत्ति सिंह बघेल (तौलकर्ता, बहुउद्देशीय प्रा. कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित चंदवाही) को “Star of the Month” से सम्मानित किया गया। आपकी निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण प्रेरणादायी है।

5 04-05-2026 Star of the Month

Star of the Month

जिला प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट कार्य एवं समर्पण के लिए “Star of the Month” के रूप में चयनित प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। 

– श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी प्रधानाध्यापक (मा. शि.), शा.पू.मा.शाला कंजवार, मझौली — उत्कृष्ट बोर्ड परीक्षा परिणाम हेतु| 

-कु. आंचल गोस्वामी कक्षा 8वीं, शा.पी.एम. श्री हाई स्कूल गोतरा, कुसमी — टीएलएम कार्यशाला में नवाचारपूर्ण प्रदर्शन हेतु |

-श्री प्रवीण सिंह सेंगर ऑपरेटर, उपार्जन केंद्र चौफाल क्र.2, माटा (गोपाद बनास) — विपरीत परिस्थितियों में कर्तव्यनिष्ठ कार्य हेतु|

6 11-05-2026 Star of the Month

Star of the Month

….::: स्वच्छता के रंग, बच्चों के संग :::….

स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के अंतर्गत सीधी शहर के मुख्य मार्गों के किनारे आयोजित वृहद रंगोली कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर स्वच्छता का अनूठा संदेश दिया। सीमित संसाधनों एवं कम समय में बच्चों द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोलियों ने जनमानस को स्वच्छता, जनभागीदारी और सुंदर शहर के प्रति प्रेरित किया।

: प्रतियोगिता परिणाम :

प्रथम स्थान — अबोध बाल शिक्षा निकेतन हाई स्कूल, सीधी 

द्वितीय स्थान — एकलव्य पब्लिक हायर सेकेंड्री स्कूल, हड़बड़ो 

तृतीय स्थान — गांधी हाई स्कूल, सीधी

उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं समर्पण के लिए प्रतिभागियों को “Star of the Month” से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

7 18-05-2026 Star of the Month

Star of the Month

1. श्री रामानुज पटेल (कार्यवाहक हैंडपंप तकनीशियन, मुख्यालय कमर्जी)

अत्यधिक गर्मी के दौरान पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए इन्हें सम्मानित किया गया। अप्रैल की भीषण गर्मी के दौरान, उन्होंने जनता के लिए खराब हैंडपंपों को तुरंत सुधारकर पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की। जिला प्रशासन ने उनकी तत्परता, अनुशासन और कार्य के प्रति समर्पण की सराहना की।

2. अंजलि पांडेय एवं रूचि शुक्ला (नर्सिंग ऑफिसर, जिला अस्पताल सीधी)

जिला अस्पताल सीधी के एसएनसीयू (SNCU) वार्ड में कार्यरत इन दोनों नर्सिंग अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। दोनों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ किया। निरीक्षण के दौरान उनकी कार्यशैली, सहयोग और समर्पण की विशेष रूप से प्रशंसा की गई।

3. श्री श्यामलाल कोल (सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, रामपुर नैकिन)

कृत्रिम गर्भाधान उप-केंद्र नैकिन में कार्यरत श्री श्यामलाल कोल को पशुपालन विभाग में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने पर सम्मानित किया गया। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले में सर्वाधिक 1200 कृत्रिम गर्भाधान के लक्ष्यों को पूरा करके विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति और पशुधन नस्ल सुधार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके साथ ही उन्होंने ‘भारत लाइवस्टॉक ऐप’ पर समय पर ऑनलाइन एंट्री भी सुनिश्चित की।

8 25-05-2026 Star of the Month
STAR OF THE MONTH
 
जिला प्रशासन सीधी द्वारा समाज और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली दो प्रेरणादायी महिलाओं को Star of the Month सम्मान से सम्मानित किया गया।
 
1. श्रीमती देवकन्या कोरी, गौ-सेवक, ग्राम पंचायत लकोडा
गौसेवा, संरक्षण एवं देखभाल के क्षेत्र में निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव से किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित।
 
2. श्रीमती आरती सिंह, आईएफसी सीआरपी, अनीता स्व-सहायता समूह
जैविक खेती एवं बीआरसी संचालन के माध्यम से महिला किसानों और अन्य कृषकों को प्रेरित कर पर्यावरण संरक्षण तथा स्वस्थ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित।
आप दोनों का समर्पण यह संदेश देता है कि सकारात्मक बदलाव के लिए सेवा भावना और कर्तव्यनिष्ठा ही सबसे बड़ी ताकत है।
 
जिला प्रशासन सीधी को आप पर गर्व है।
9 01-06-2026 Star of the Month

Star of the Month

 

जनगणना कार्य में उत्कृष्ट एवं निष्ठापूर्ण योगदान के लिए निम्न शिक्षकों को प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए—

1. श्री राजेन्द्र प्रसाद तिवारी – प्राथमिक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला तेलियान टोला पांड, मझौली ।
2. श्री सुखनन्दन प्रजापति – माध्यमिक शिक्षक, शासकीय माध्यमिक विद्यालय मुर्दाडीह, सिहावल ।
3. श्री सुरेन्द्र कुमार गुरदवान – माध्यमिक शिक्षक, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फुलवा, कुसमी ।
4. श्री रावेन्द्र पाण्डेय – उच्च माध्यमिक शिक्षक, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरवाह, गोपदबनास ।

 

 

 

10 08-06-2026 Star of the Month

स्टार ऑफ द मंथ (जून 2026): ‘जनगणना 2027’ में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मान

जिला प्रशासन, सीधी द्वारा ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य) में उत्कृष्ट, समर्पित और समयबद्ध योगदान देने के लिए शिक्षा जगत के 6 शिक्षकों को “स्टार ऑफ द मंथ” से सम्मानित किया गया है।

सम्मानित शिक्षक एवं कर्मचारी:

  • श्री धीरज नामदेव: शिक्षक, माध्यमिक विद्यालय मड़वास

  • श्रीमती गीता सिंह: शिक्षक, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डढ़िया, चुरहट

  • श्री सुशील सिंह: प्राथमिक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला भनमार, बहरी

  • श्री दिव्यांशु अग्रवाल: प्रयोगशाला शिक्षक, पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चुरहट

  • श्री अनिल कुमार कुशवाहा: उच्च माध्यमिक शिक्षक, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्र.-1, सीधी

  • श्री शिव आनंद तिवारी: प्राथमिक शिक्षक, शासकीय संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मझौली

जिला प्रशासन ने इन सभी शिक्षकों को उनके अद्भुत समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र-निर्माण में निभाई गई महती भूमिका के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

 

 

 

11 08-06-2026 Star of the Month

स्टार ऑफ द मंथ | जून 2026

समाज को नई दिशा देते हमारे प्रेरणास्रोत

जिला प्रशासन द्वारा समाज में अपने उत्कृष्ट, अनुकरणीय और निस्वार्थ कार्यों से सकारात्मक बदलाव लाने वाले तीन अद्वितीय व्यक्तित्वों को “स्टार ऑफ द मंथ” सम्मान से विभूषित किया गया है।

सम्मानित गौरवशाली व्यक्तित्व

  • श्री मनोज कुमार मिश्र समर कैंप के सफल संचालन एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अद्वितीय योगदान हेतु।

  • कु. माधवी साकेत विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रभावशाली पेंटिंग एवं प्रेरक संदेशों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने हेतु।

  • श्रीमती राजमती सिंह जैविक खेती को बढ़ावा देने एवं महिला कृषकों को स्वावलंबी बनाने व प्रेरित करने में उल्लेखनीय योगदान हेतु।

प्रेरणा और कृतज्ञता

आपकी अटूट लगन, समर्पण और उत्कृष्ट कार्य संपूर्ण समाज के लिए एक महान प्रेरणास्रोत हैं। आपके विचार और प्रयास एक उन्नत समाज की नींव रख रहे हैं।

जिला प्रशासन आप सभी सम्मानित महानुभावों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सफलता की मंगल कामना करता है।

— जिला प्रशासन

12 15-06-2026 Star of the Month
  • स्टार ऑफ द मंथ: प्रतिभा एवं पर्यावरण चेतना का सम्मान

    विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इको-फ्रेंडली रंगोली प्रतियोगिता और समान नागरिक संहिता (UCC) वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं व प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    इको-फ्रेंडली रंगोली प्रतियोगिता के विजेता:

    1. प्रथम स्थान: अबोध बाल शिक्षा निकेतन हाई स्कूल, सीधी

      • सम्मानित छात्राएं: नमी सिंह, जान्हवी पाण्डेय, आस्था सिंह चौहान, श्रुति सिंह, राधा सोनी, महक मिश्रा, गुरुवानी गुप्ता, पलक मिश्रा, सुप्रिया प्रजापति, कृतिका द्विवेदी, सांची द्विवेदी, आयुषी तिवारी, अनन्या तिवारी एवं विजया सिंह पटेल।

    2. द्वितीय स्थान: ज्योति हायर सेकण्डरी स्कूल, सीधी

      • सम्मानित छात्राएं: श्रुति सोनी, प्रिया नामदेव, सुप्रिया नामदेव, अंशु सिंह एवं अंजली सिंह।

    3. तृतीय स्थान: सिद्धभूमि इंटरनेशनल स्कूल, पनवार, सीधी

      • सम्मानित छात्राएं: अनुग्या मिश्रा, अग्निशिखा सिंह, वैशाली सिंह, कश्यपी मिश्रा एवं वैश्नवी शुक्ला।

    UCC वाद-विवाद प्रतियोगिता के सम्मानित प्रतिभागी: (सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मड़रिया)

    • भाग्य श्री शर्मा एवं आयुष शुक्ला (उत्कृष्ट तार्किक प्रस्तुति एवं प्रभावी सहभागिता हेतु सम्मान)।

13 27-07-2026 Star of the Month

समय-सीमा बैठक: उत्कृष्ट अधिकारियों को ‘स्टार ऑफ द मंथ’ सम्मान

कलेक्टर विकास मिश्रा ने जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक के दौरान, बेहतर कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए दो कर्मचारियों को ‘उत्कृष्टता पुरस्कार’ (स्टार ऑफ द मंथ) से सम्मानित किया।

सम्मानित अधिकारी एवं कर्मचारी:

  • अमित कुमार चतुर्वेदी (सहायक कोषालय अधिकारी, सीधी): स्थापना संबंधी कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी और कुशलतापूर्वक पूरा करने के लिए।

  • शिवकुमार सिंह (सहायक वर्ग-3 एवं स्थापना लिपिक, कलेक्टर कार्यालय): कार्यालयीन कार्यों को सुव्यवस्थित और जिम्मेदारी से निभाने के लिए।

पुरस्कार का उद्देश्य: कलेक्टर ने कहा कि इस सम्मान का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों में कार्यकुशलता, पारदर्शिता और सेवा-भाव को प्रोत्साहित करना है, ताकि पूरी टीम प्रेरित हो और आम जनता को बेहतर सेवाएं मिल सकें।